
अतरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोमित कुमार जी ने आज आजादनगर में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) पार्टी द्वारा आयोजित महा सदस्यता अभियान में सहभागिता की।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं सिद्धांतों से अवगत कराते हुए संगठन की मजबूती और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया। उनके प्रेरणादायी संबोधन से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
यह अभियान संगठन विस्तार और जनाधार सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़








