A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा सहयोग प्रदान किया है। भारत सरकार द्वारा कुंभ मेला आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कि

पंकज मित्तल जिला संवाददाता हरिद्वार

उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा सहयोग प्रदान किया है। भारत सरकार द्वारा कुंभ मेला आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कि

देहरादून

उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा सहयोग प्रदान किया है। भारत सरकार द्वारा कुंभ मेला आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए महत्वपूर्ण सहयोग बताते हुए कहा कि इससे कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता का विश्वविख्यात महापर्व है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह धनराशि कुंभ क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे संबंधित विकास कार्यों को गति मिलेगी और आयोजन को उच्च स्तर पर संपन्न कराने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने पूर्व में प्रधानमंत्री से कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन के लिए वित्तीय सहयोग का अनुरोध किया था, जिस पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए यह राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

पुष्कर धामी ने कहा कि चारधाम परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों में केंद्र सरकार का सहयोग उत्तराखंड के लिए संबल साबित हुआ है। अब कुंभ मेला 2027 के लिए मिली यह वित्तीय सहायता राज्य सरकार के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से कुंभ मेला 2027 ऐतिहासिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Back to top button
error: Content is protected !!