A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा कक्ष मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविन्द कुमार दास के अध्यक्षता मे सभी बैंक अधिकारियो एवं इंश्योरेंस के अधिकारियो के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया l

आगामी 14, मार्च 26,को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक के निर्देश पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा कक्ष में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरबिंद कुमार दास के अध्यक्षता में सभी बैंक अधिकारियों एवं इंश्योरेंस के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें अधिक से अधिक बैक ऋण मामले एवं मोटर वाहन दुर्घटना के मामले से संबंधित में नोटिस करने एवं सुलहवार्ता कर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ सचिव ने यह भी बताया कि माननीय पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर गया जिला के प्रत्येक प्रखंड में पैरा लीगल वालंटियर के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिक जागरूकता शिविर प्रति दिन किया जा रहा है सचिव महोदय द्वारा बैक ऋण वाद एवं मोटर वाहन दुर्घटना निष्पादन पर विशेष जोर दिया। सचिव महोदय ने आमजनों से अपील की है बैंक ऋण के मामले को सुलह के आधार पर समाप्त कराकर लाभ उठाएं साथ ही बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करें इस मौके पर बैंक के अधिकारी प्रभारी जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार, प्रशांत कुमार पंजाब नेशनल बैंक, अभिषेक कुमार,बैंक ऑफ बड़ौदा, रंजन कुमार वर्मा बैंक ऑफ इंडिया, रणधीर कुमार, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, संतोष कुमार, अश्विनी कुमार हर्ष इंडियन बैंक, अंजय कुमार बिहार ग्रामीण बैंक, विजय कुमार अकेला ,वरुण कुमार यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया,राणा रंजन नेशनल इंश्योरेंस, अमरजीत कुमार न्यू इंडिया इंश्योरेंस, के अधिकारी उपस्थित थे।।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!