
(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार । जनवरी माह में कोतवाली मंगलौर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी पंकज कुमार पुत्र मेघराज निवासी सहारनपुर के साथ ₹50,000 की ऑनलाइन साइबर ठगी की घटना सामने आई। पीड़ित द्वारा पीएफ चालान प्रेषित करने के बाद यह धोखाधड़ी हुई।
दिनांक 25.01.2026 को सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मंगलौर में नियुक्त कांस्टेबल जफर हुसैन द्वारा तुरंत संबंधित बैंक/एजेंसी से पत्राचार कर संदिग्ध खाते को फ्रीज़ कराया गया।
कुशल तकनीकी सहायता एवं त्वरित समन्वय के परिणामस्वरूप दिनांक 24.02.2026 को पूरी ₹50,000 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित को वापस दिलाई गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने उत्तराखंड पुलिस एवं हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।
हरिद्वार पुलिस की अपील
किसी भी अनचाहे लिंक पर क्लिक न करें।
ऑनलाइन लॉटरी, इनाम या प्रलोभन भरे कॉल/मैसेज से सावधान रहें।
अनजान व्यक्तियों को बैंकिंग जानकारी साझा न करें।







