
विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ
*थाना खानपुर*
*हरिद्वार पुलिस ने आयोजित की
गौरा शक्ति मिश्न बैठक छात्रों की समस्याएं सुनकर उनसे लिए गए सुझाव, महत्वपूर्ण जानकारियां देकर छात्रों को किया गया जागरूक*
*अभियान को व्यापक बनाने हेतु की गई सहयोग की अपेक्षा*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आमजनमानस को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां देकर अधिक से अधिक जागरूक करने, जनता की समस्याओं के निदान करने व सुझावों को प्राप्त करने तथा उनसे संवाद स्थापित करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ग्रामीणों के मध्य जाकर ग्राम चौपाल/ बैठक आयोजित करने हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में थाना खानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 24-02-2026 को क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले कन्या इन्टर कॉलेज में गौरा शक्ति मिश्न का के सन्दर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र छात्राएं व शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
सभी को पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड़ पुलिस एप की प्रक्रिया, यातायात नियमों, साइबर अपराध किस-किस प्रकार से हो सकते है एवं उनसे बचाव के तरीकों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, मानव तस्करी, आपातकालीन नम्बर डायल-112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल नेटवर्किंग साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, एटीएम/बैंक फ्रॉड व किसी प्रकार के बाहरी / संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी पुलिस को देने व अपराध की रोकथाम अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया।
खानपुर पुलिस का गौरा शक्ति मिश्न अन्य अभियानों को व्यापक एवं सफल बनाने हेतु प्रयास जारी है ।









