A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशगोंडा

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला

स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव

करनैलगंज गोण्डा । स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर और सुनने में असमर्थ बताई जा रही है। आरोप है कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।

जानकारी के अनुसार, डर और धमकी की वजह से बालिका ने लंबे समय तक इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। मामला तब सामने आया जब 22 फरवरी को नाबालिग ने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों को पूरी घटना की जानकारी हुई।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री, जो कान से बहरी है और कम समझ रखती है, को आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता के अनुसार, पूछताछ में बालिका ने आरोपी का नाम बताया और कहा कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके परिजनों को जान से मार दिया जाएगा।
परिजनों का कहना है कि आरोपी एक ज्योतिषी कॉल सेंटर का संचालक बताया जा रहा है और उसी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। घटना से आहत पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले पर कर्नलगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया मामला संज्ञान में है मामले की जांच कराई जा रही है।
Back to top button
error: Content is protected !!