
*43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन I*

पंकज चौबे सिद्धार्थनगर
दिनांक 24.02.2026 को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वारा सीमा चौकी कोटिया क्षेत्र के वाइब्रेंट गाँव अडवाडीह में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया I 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत- नेपाल की सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती गाँवों मे बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रम और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है I इसी क्रम में आज 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. ओमप्रकाश यादव, चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के सहयोग से 43वीं वाहिनी द्वारा सीमा चौकी कोटिया क्षेत्र के वाइब्रेंट गाँव अडवाडीह में शिविर लगाकर निःशुल्क मानव चिकित्सा सेवा प्रदान किया गया I इस शिविर के माध्यम से सीमाई क्षेत्र के अडवाडीह, धंधरा, धंधरी और गुजरौलिया गाँव के 62 पुरुष, 41 महिला और 19 बच्चों के साथ कुल -122 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया I कार्यक्रम के दौरान डॉ. ओमप्रकाश यादव, चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी,द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में 43वीं वाहिनी सीमा चौकी कोटिया के प्राभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा, सहायक उप निरीक्षक फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार, मुख्य आरक्षी शिवशंकर उपाध्याय और अन्य कार्मिको के साथ-साथ श्री अब्दुल रासिद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोटिया व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे I






