
खाकी_की_दबंगई : भरतपुर जिले में रूपवास कस्बे के राजकीय अस्पताल में पत्रकार संजय चौहान के साथ हुई कथित मारपीट के अमानवीय एवं शर्मनाक मामले में अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए। उक्त मामले को लेकर पत्रकारों द्वारा रूपवास SDM को भी एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों और BCMHO डॉ लखन सिंह के साथ साथ रूपवास पुलिस थाने पर तैनात ASI रघुनाथ द्वारा भी अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए पीड़ित पत्रकार के साथ अभद्रता और मारपीट करने सहित धमकियां भी दी गई।
पीड़ित पत्रकार संजय चौहान द्वारा कावड़ यात्रा से लौटने पर पैर में तकलीफ के चलते एक्स-रे कराने अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद अनियमितताओं का वीडियो बनाने पर अस्पताल स्टाफ एवं BCMHO द्वारा पीड़ित पत्रकार के साथ कथित मारपीट करने सहित उसका मोबाइल फोन तक तोड़ दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि BCMHO डॉक्टर लखन सिंह द्वारा बुलाए जाने के बाद मौके पर पहुंचे रूपवास पुलिस थाने के ASI रघुनाथ द्वारा अपनी वर्दी की धौंस दिखाते हुए पीड़ित पत्रकार के साथ कथित मारपीट करने सहित पीड़ित पत्रकार को धमकियां तक दे दी गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन और पुलिसकर्मी ने मिलकर उनके साथ बदसलूकी की, जिससे स्थानीय मीडिया जगत में भारी रोष व्याप्त है। पत्रकारों में हठधर्मी पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है।






