
सतना/जसो: थाना जसो में आगामी त्यौहार में पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने हेतु शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी जसो बृजभान सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई । थाना प्रभारी बृजभान सिंह ने शासन के गाइड लाइन से अवगत करते हुए होली का पर्व शांति पूर्वक मानने की अपील किया ।
यदि कोई नशा करके वाहन चलाते हुए पकड़ा गया तो तुरंत धारा 185 की करवाई होगी जिसमें जेल जाने और 11000 हजार का जुर्माना होगा । थाना प्रभारी बृजभान सिंह ने लोगों को आपस में भाईचारा और प्रेम पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील किया है।
बैठक में तुलसीदास बैरागी पत्रकार ,श्रीमती गुड्डी कुशवाहा, रमेश बडेरा, मनोज त्रिफला जसो, लखन कुशवाहा, कथनी प्रसाद दुबेदी, अवध पाठक, पारसनाथ शर्मा, सरपंच चुनहा, मोहम्मद सरफाज , जाकिर मोहम्मद, लाला कुशवाहा इटौरा खुर्द, पन्नाला कुशवाहा, लालेंद्र दहायत, कैलाश दहायत , रवेंद्र दहिया, पुरुषोत्तम सोनी, शंकर, रोशन पांडे दुरेहा, रामकुमार कुशवाहा, सीतल उपाध्याय सरपंच, इन्द्रदत्त मिश्र पुजारी सहित पुलिस बल और ग्राम कोटवारो की मौजूदगी रही।
