मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: मारपीट एवं प्रताड़ना से आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

सिंगरौली: मारपीट एवं प्रताड़ना से आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

एमक्यू 433 एनसीएल कॉलोनी निगाही में घटित घटना में मारपीट एवं प्रताड़ना कर महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

 

सिंगरौंली/- पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा प्रभारी सीएसपी विन्ध्यनगर राहुल कुमार सैयाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवानगर अनिल कुमार पटेल एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।दिनांक 27 फरवरी 2026 को मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्राप्त मर्ग डायरी की विवेचना के दौरान घटनास्थल एमक्यू 433 एनसीएल कॉलोनी निगाही का निरीक्षण,पंचनामा,साक्ष्य संकलन एवं संबंधित गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए।

जांच के दौरान प्राप्त परिस्थिति जन्य साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों से ज्ञात हुआ कि मृतिका फूलमती बसोर उम्र 35 वर्ष निवासी दसौती थाना नवानगर,निगाही परियोजना में ठेकेदारी कार्य से जुड़े संदीप बत्तूला के पास कार्य करती थी। जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप बत्तूला द्वारा पिछले कुछ समय से मृतिका के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना की जा रही थी तथा दिनांक 26 फरवरी 2026 को आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल से अपने निवास एमक्यू 433, सेक्टर-06,एनसीएल कॉलोनी निगाही ले गया,जहां कथित रूप से लगातार प्रताड़ना से त्रस्त होकर मृतिका ने रात्रि लगभग 12:30 बजे आरोपी के निवास के दूसरे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवेचना के आधार पर आरोपी का कृत्य धारा 108 बीएनएस के तहत दण्डनीय पाए जाने से अपराध क्रमांक 0034/2026 कायम कर आरोपी संदीप बत्तूला उम्र 39 वर्ष निवासी एमक्यू 433 सेक्टर-06 एनसीएल कॉलोनी निगाही थाना नवानगर जिला सिंगरौली को विधिवत गिरफ्तार किया गया।आरोपी का जिला चिकित्सालय बैढ़न में चिकित्सीय परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय बैढ़न में प्रस्तुत किया गया,जहां से न्यायालय द्वारा उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!