मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: पोखरा गांव में दर्द नाक घटना एक  युवक पर जानलेवा हमला।

 

 

सिंगरौली: पोखरा गांव में दर्द नाक घटना एक  युवक पर जानलेवा हमला।

 

✍️जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला  ✍️ 

 

सिंगरौली। बरगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखरा में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घायल युवक आजादपुर का निवासी बताया जा रहा है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसका पैर काट दिया, हाथ तोड़ दिया तथा सिर में कील ठोंक दी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!