A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान—डबवाली पुलिस में दो कर्मठ कर्मचारियों को एएसआई पद पर पदोन्नति

IMG 20260406 WA0294IMG 20260406 WA0293

  1. मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान—डबवाली पुलिस में दो कर्मठ कर्मचारियों को एएसआई पद पर पदोन्नति

रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति

स्थान कालावाली

डबवाली, 06 अप्रैल । डबवाली पुलिस परिवार के लिए आज एक गौरवपूर्ण अवसर रहा, जब पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस ने मुख्य सिपाही से सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत हुए केवल सिंह एवं परमजीत कौर के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एसपी डबवाली ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का प्रतीक भी है। उन्होंने नव पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक मेहनत, अनुशासन, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस सेवा समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का एक सशक्त माध्यम है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को चाहिए कि वे अपने कार्यस्थल पर नागरिकों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करें तथा सहयोग और विश्वास का वातावरण बनाते हुए पुलिस की सकारात्मक एवं संवेदनशील छवि को और मजबूत करें।
एसपी जसलीन कौर ने कहा कि पदोन्नति के साथ नई चुनौतियां भी आती हैं, जिन्हें अवसर के रूप में स्वीकार करना ही एक सच्चे पुलिसकर्मी की पहचान है।
वर्तमान में एएसआई केवल सिंह एसडीजेएम डबवाली के गनमैन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि एएसआई परमजीत कौर दुर्गा शक्ति टीम डबवाली में तैनात हैं। पदोन्नति के उपरांत दोनों अधिकारियों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर सभी का आभार प्रकट किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!