A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें क्योंकि इतिहास में संघर्ष करने वालों का नाम दर्ज होता है

Screenshot 20260407 163511 1

अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें क्योंकि इतिहास में संघर्ष करने वालों का नाम दर्ज होता है..

शक्ति  समाचार-  अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें क्योंकि इतिहास में संघर्ष करने वालों का नाम दर्ज होता है, यह बात कहते हुए जिला अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने विधि प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिला संयोजक संतोष यादव एवं सह संयोजक जगत शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आप अधिवक्ता हित के लिए संघर्ष हेतु तत्पर रहें तो निश्चित रूप से अधिवक्ता बंधु हमारे साथ जुड़ेंगे और संगठन मजबूत होगा।

आज विश्राम गृह शक्ति में विधि प्रकोष्ठ के नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने के साथ अतिरिक्त लोक अभियोजक मनोज सिसोदिया के जन्म दिवस पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की के कामनाएं की।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, अतिरिक्त लोक अभियोजक मनोज सिसोदिया, संतोष यादव संयोजक, जगत शर्मा सह संयोजक, वीरेंद्र उपाध्याय, उदित पटेल आदि अधिवक्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Screenshot 20260407 163527 1

Back to top button
error: Content is protected !!