नवश्या गणपती परिसर में पेड़ कटाई पर बवाल, 27 अप्रैल तक लगी रोक 🟥
🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | नाशिक 🟥 नाशिक शहर के नवश्या गणपती मंदिर परिसर में हो रही पेड़ कटाई के विरोध में नागरिक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट हुए नाशिकवासियों ने कल जोरदार आंदोलन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इस आंदोलन के बाद प्रशासन ने लोगों की भावना को देखते हुए 27 अप्रैल तक पेड़ कटाई पर रोक (स्टे ऑर्डर) लगा दी है। यह फैसला आंदोलनकारियों के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। आंदोलनकर्ताओं ने सभी नाशिकवासियों से अपील की है कि, 27 अप्रैल तक अधिक से अधिक लोग सड़कों पर आकर पेड़ कटाई रोकने के लिए समर्थन दें। नागरिकों का साफ कहना है कि, 👉 “विकास के नाम पर पर्यावरण को नुकसान नहीं होने देंगे।” फिलहाल इस मुद्दे को लेकर नाशिक में माहौल गर्म है और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्टर अमर शिवाजी पठारे