
जावरा /रिंगनोद – ग्रीष्म ऋतु में ठंडा पानी उपलब्ध हो इस हेतु म. प्र.जन अभियान परिषद की नंवाकुर संस्था अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन एवं प्रस्फुटन समिति रिंगनोद द्वारा जल मंदिर प्रारम्भ किया गया हे इस हेतू प्राथमिक विद्यालय मे स्वर्गीय श्री कांतिलाल जी मेहता की स्मृति में सासंद प्रतिनिधि मनोज मेहता द्वारा पानी की नांद ओर केन भेट की गई।
इस अवसर पर आयोजित जल गोष्ठी मे अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष अभय कोठारी ने कहा की जल आज की आवश्यकता हे इसे सहेजना आवश्यक हे। जन जागरुकता से ही जल का अपव्यय रोका जा सकता हे। आपने कहाँ की जल संरक्षण बडे जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो रहा है, हर कोई इसमे अपनी सहभागिता देना चाहता हे । सामाजिक संगठन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान कर रहे हे। इस अवसर पर रिंगनोद के सांसद प्रतिनिधि मनोज मेहता ने कहा की प्रदेश एवं केन्र्द सरकार जल संरक्षण के लिए सार्थक प्रयास कर रही हे । वीरेन्र्दसिह चोहान ने कहाँ की जल को बचाया जा सकता है – बनाया नही जा सकता सभी के समन्वित प्रयास आने वाले समय मे जल संचय मे प्रभावी होगे।
कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के रिंगनोद के अध्यक्ष सुकेश लुनेरिया, शिक्षक आशीष मेहरु , कुंदन सोलंकी,दीपक चौहान,अभिषेक चौधरी आदि उपस्थित थे।
अतिथियों ने पुजन के साथ प्याऊ को प्रारम्भ किया आभार आशीष मेहरू व्यक्त किया।
[yop_poll id="10"]






