
हाथरस सिकंदराराऊः मधुमक्खियों से भरा ट्रक पलटा, मची अफरा-तफरी
दिनांक26/04/026
हाथरस सिकंदराराऊ। रविवार सुबह हाथरस रोड पर नहर के पास मधुमक्खियों के बक्सों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई बक्से टूटने से लाखों मधुमक्खियां सड़क पर फैल गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मधुमक्खियों ने राहगीरों और तमाशबीनों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। जान बचाने के लिए कुछ लोग नहर में कूदे, तो कुछ ने गाड़ियों के शीशे बंद कर खुद को बचाया। स्थानीय लोगों ने धुआं जलाकर मधुमक्खियों को भगाया, जिसके बाद रास्ता साफ हो सका।
गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई, लेकिन क्षेत्र में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा राजकुमार ब्यूरो चीफ
[yop_poll id="10"]



