उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
प्रदेश के टॉप-20 में शामिल हुआ जनपद, बेहतर रहा परीक्षा परिणाम
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में होनहारों शानदार प्रदर्शन से जनपद ने प्रदेश के टॉप-20 जिलों में जगह बना ली है।
हाईस्कूल में 92.9 और इंटरमीडिएट में 83.24 प्रतिशत परिणाम के साथ सिद्धार्थनगर ने अपनी स्थिति बेहतर की है। हाईस्कूल में जनपद को प्रदेश में 19वां जबकि इंटरमीडिएट में 15वां स्थान मिला है। वहीं, पिछले साल की तुलना में इंटरमीडिएट में चार और हाईस्कूल में करीब तीन प्रतिशत अधिक रहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को जारी कर दिया। परीक्षा परिणाम की बात करें तो विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक हाईस्कूल में 37,616 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 35,509 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 32,702 उत्तीर्ण हुए।
[yop_poll id="10"]








