
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 8 मई 2026 जीपीएम जिले में नव पदस्थ कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया । कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर तत्कालीन कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नई पदस्थापना के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी और जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे ने भी नव पदस्थ कलेक्टर डॉक्टर देवांगन को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा पांडे ,सुश्री निकिता मरकाम, जिला कोषालय अधिकारी श्री धनेंद्र सोनी एवं अन्य जिलाधिकारी ने भी कलेक्टर डॉक्टर देवांगन को बधाई और शुभकामनाएं दी









