

सोनौली बार्डर/महराजगंज।
सोनौली बॉर्डर के पास चिप्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में स्थित एक चिप्स की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बगल में पुलिस चौकी की पुलिस फोर्स और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान सबसे पहले नेपाल की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। बाद में भारतीय दमकल विभाग की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड, पुलिस और एसएसबी जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
[yop_poll id="10"]





