A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज पुलिस का अभियान जारी, 529 वाहनों का चालान, 65 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

FB IMG 1780137083483

महराजगंज।

महराजगंज पुलिस का अभियान जारी, 529 वाहनों का चालान, 65 अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 29-05-2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।

यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई

चेकिंग अभियान के दौरान तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने एवं तेज गति से वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 529 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 01 वाहन को सीज किया गया।

शांति भंग की आशंका में कार्रवाई

जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 65 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। साथ ही भारी जमानत मुचलके से पाबंद कराया गया। धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत 28 व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता

“मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया।

पैदल गश्त और जनसंवाद

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों, व्यापारियों एवं आम लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। बैंक, एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों ने संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं कास्तकारों के साथ शांति समिति की बैठकें कर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।

**विवेचना निस्तारण एवं गुंडा एक्ट की कार्रवाई**

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण अभियान के तहत विभिन्न थानों द्वारा 23 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। वहीं चौक थाना पुलिस ने अभियुक्त संजय पुत्र सुमेर एवं सुमेर पुत्र भोरई निवासी नगर पंचायत चौक ओबरी के विरुद्ध 3/4 उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

विभिन्न अपराधों में गिरफ्तारियां

जनपद में दिनांक 29/30 मई 2026 को विभिन्न अपराधों में कुल 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!