

दिनांक- 29.05.2026 को प्रबंधक, सिजुआ कोलियरी टाटा कम्पनी के द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि रात्री में टाटा कम्पनी के 02 पीट एरिया के गोदाम में पिछे का दिवाल में सेंध मार कर अज्ञात चोरो के द्वारा करीब 100 मी0 ताँबा का केबल की चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना के आलोक में तत्काल जोगता थाना कांड सं0-19/2026 दि०- 29.05.2026 धारा- 331 (4) 305 (a) BNS-2023 दर्ज किया गया तथा काण्ड का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
काण्ड की गंभीरता को देखते हुए कांड का त्वरित अनुसंधान, गिरफ्तारी एवं उद्दभेदन हेतू थाना प्रभारी पवन कुमार 
जोगता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा मानवीय सुत्रों व तकनिकी रुप से अनुसंधान करते हुए कांड का त्वरित अनुसंधान कर ना केवल काण्ड का खुलासा किया गया बल्की इसमें संलिप्त 04 (चार) अपराधकर्मी की गिरफ्तारी तथा गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से व निशानदेही पर घटना में चोरी किये गये सामानों को भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयोग किये गये औजार को भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों की विवरणीः-
1. छोटू खान उर्फ बिल्ला पे०- जैनूल खान
2. मो0 सरफराज अंसारी उर्फ छोटू पे०- मो० करीम अंसारी
3. साहेब अंसारी उर्फ टेटन पे०- इस्लाम अंसारी
4. नबाब माल पे०- खोकन माल सभी सा०- मोदीडीह 07 नं0, जोगियापट्टी, थाना- जोगता, जिला- धनबाद।
अपराधिक इतिहासः-
1. कतरास (अंगारपथरा ओ0पी0) थाना कांड सं0-172/2024 धारा-395/397/412 भा0द०वि०।
बरामद सामग्री की विवरणीः-
1. ताँबा का तार वजन करीब 13 कि0ग्रा0
2. केबल का कभर (काला रंग का) करीब 80 मी0
3. दिवार में सेंध करने के लिए प्रयोग किया गया लोहे का सबल-01
4. केबल का कभर काटने के लिए प्रयोग किया गया चाकू- 01






