



सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जन नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर जिला अध्यक्ष ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष,संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, मनोज पवार,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी , अभिषेक वीरेंद्र गौर,विधानसभा अध्यक्ष प्रणय राजपूत, जिला महामंत्री अशरफ़ ख़ान , युवक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री निखिल चौकसे , वार्ड क्रमांक 18 मकरोनिया नगर पालिका सीमा चौधरी, मनोज राय, वार्ड क्रमांक 18 के वार्ड अध्यक्ष कमल चौधरी सहित अनेक युवा कांग्रेस साथियों ने रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया। रक्तदान महादान है। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों को इस पुनीत कार्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।






