कटनी
जिले के रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम सिमरा नंबर-1 के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर से मुलाकात नहीं होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट के सामने अघोषित धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। तेज बारिश के बावजूद ग्रामीण धरने पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने के दौरान ग्रामीणों ने “मोहन सरकार होश में आओ”, “महिला विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी”, “मजदूर विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए और प्रस्तावित भूमि आवंटन का विरोध किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सिमरा नंबर-1 की शासकीय भूमि को औद्योगिक प्रयोजन के लिए आवंटित करने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में तहसील कार्यालय रीठी में भी आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर वे जनसुनवाई के दौरान अपनी बात रखने कलेक्ट्रेट पहुंचे।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित भूमि के कुछ खसरा नंबरों पर वर्षों से ग्रामीणों के मकान बने हुए हैं, जबकि अन्य भूमि का उपयोग ग्रामीणों और मवेशियों के निस्तार सहित सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जाता है। उनका कहना है कि यदि उक्त भूमि का औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटन किया गया तो गांव के लोगों के सामने गंभीर समस्याएं खड़ी हो जाएंगी और भविष्य के विकास कार्य भी प्रभावित होंगे।
बारिश के बीच कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर बैठे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि प्रस्तावित भूमि आवंटन तत्काल निरस्त किया जाए तथा कलेक्टर स्वयं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी आपत्तियों पर निष्पक्ष निर्णय लें। धरना स्थल पर ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर देर तक डटे रहे और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते रहे।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें