A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबस्ती

*बस्ती: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए डीएम-एसपी ने किया कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश*

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी का लिया गहन जायजा

*BREAKING / NEWS / UP / BASTI*

*बस्ती: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए डीएम-एसपी ने किया कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश*

श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए DM कृत्तिका ज्योत्स्ना और SSP डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन स्थित अत्याधुनिक कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी का लिया गहन जायजा।

जिले के मुख्य चौराहों, कांवड़ मार्गों, एनएच और भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की लाइव फीड चेक की गई। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।

मीडिया से बात करते हुए DM ने बताया कि कांवड़ यात्रा की विशालता को देखते हुए पूरे जिले और कांवड़ मार्ग को जोन और सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

हर जोन और सेक्टर में पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है-DM

कांवड़ मार्ग की सड़कों की मरम्मत पहले ही पूरी कर ली गई है, साथ ही मार्ग पर साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है-DM

पूरे रूट पर सब-स्टेशन यानी संयुक्त कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां विभिन्न विभागों की टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद मिल सके।

DM और SP ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने और समन्वय के साथ काम करने के दिए निर्देश।

प्रशासन ने कहा कि बस्ती पुलिस कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह है मुस्तैद।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!