A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खुनुवा बॉर्डर से निकली 101 मीटर लंबी तिरंगा यात्राः

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा खुनुवा बाजार, विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी हुए शामिल

सिद्धार्थनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवा बॉर्डर से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश गूंजा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस के तहत 101 मीटर लंबे तिरंगे के साथ अखंड भारत संकल्प यात्रा निकाली गई।

IMG 20260816 063549

शनिवार शाम करीब 5 बजे खुनुवा बॉर्डर से शुरू हुई यात्रा एक घंटे से अधिक समय तक चली। इसमें महिलाओं, बच्चों, पुरुषों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान भी शामिल हुए।

खुनुवा बॉर्डर से टैक्सी स्टैंड तक पहुंची यात्रा

यात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सचमुच त्रिपाठी ने किया। खुनुवा बॉर्डर से 101 मीटर लंबे तिरंगे को थामे लोग आगे बढ़े। यात्रा खुनुवा टैक्सी स्टैंड तक पहुंची और वहां से उसी मार्ग से वापस लौटकर खुनुवा बॉर्डर पर समाप्त हुई।

IMG 20260816 063619

पूरे रास्ते लोगों में उत्साह नजर आया। मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की मौजूदगी और एसएसबी जवानों की सहभागिता ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी हुए शामिल

यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, जिला सह मंत्री सचमुच त्रिपाठी, जिला सह संयोजक श्याम सुंदर, जिला गौ रक्षा प्रमुख राजा मिश्रा, शोहरतगढ़ नगर अध्यक्ष अमन मिश्रा, शोहरतगढ़ बजरंग दल संयोजक हरिश्चंद्र, नौगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत मनी और नगर मंत्री विपुल समेत विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

IMG 20260816 063645

इसके अलावा व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष अजय, भाजपा के श्याम जायसवाल, अनिल सिंह और प्रधान संघ

101 मीटर तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

यात्रा में 101 मीटर लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण रहा। सीमा से लेकर टैक्सी स्टैंड तक बड़ी संख्या में लोग तिरंगा थामकर आगे बढ़े। आयोजकों ने बताया कि अखंड भारत संकल्प दिवस का उद्देश्य समाज में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना है।

स्वतंत्रता दिवस पर भारत-नेपाल सीमा से यात्रा निकालकर लोगों को एकजुटता, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

विभाग प्रचारक राजीव नयन भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन की विशेष मौजूदगी रही। उनके साथ विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए।

खुनुवा बॉर्डर से शुरू होकर बाजार क्षेत्र तक पहुंची यात्रा में महिलाओं, बच्चों, व्यापारियों, स्थानीय लोगों और एसएसबी जवानों की सहभागिता रही। करीब एक घंटे बाद यात्रा वापस खुनुवा बॉर्डर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!