A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

स्कूल की दीवार पर लिखा, प्रिंसिपल ने पैरेंट्स से की शिकायत; चंद्रपुर में 14 साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

चंद्रपुर शहर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मामूली बात पर प्रिंसिपल की डांट और पैरेंट्स से शिकायत के बाद उसने यह कदम उठाया।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने स्कूल की दीवार पर कुछ लिख दिया था। यह बात प्रिंसिपल के संज्ञान में आई तो उन्होंने उसके माता-पिता को स्कूल बुलाकर शिकायत की।

 

माता-पिता स्कूल गए, प्रिंसिपल से मिले और फिर बेटी के साथ घर लौट आए। कुछ देर बाद माता-पिता किसी काम से कोर्ट गए थे और छात्रा घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने आत्महत्या कर ली। परिजन जब घर लौटे तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि स्कूल में हुई घटना, प्रिंसिपल की शिकायत और उसके बाद की मानसिक स्थिति का इस घटना से क्या संबंध है। 14 साल की बच्ची की इस तरह मौत से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

 

_अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो मदद लेने में संकोच न करें। आप Kiran हेल्पलाइन 1800-599-0019 पर संपर्क कर सकते हैं।_

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!