
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कर्रापुर क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन की गुणवत्ता, हितग्राहियों को राशन वितरण की स्थिति तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे के सत्यापन की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कर्रापुर द्वारा संचालित IFFCO केंद्र में नैनो खाद, यूरिया और कीटनाशक आदि की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही समिति में संचालित बचत बैंक का निरीक्षण कर खातों एवं लेन-देन की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती पाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन वितरण में पारदर्शिता बनी रहे, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे नियमित रूप से सत्यापित रहें तथा खाद एवं कृषि आदानों की आपूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण राशन समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।







