A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

संदिग्धावस्था में पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक, पहुंचे विधायक*

*संदिग्धावस्था में पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक, पहुंचे विधायक*

 

जौनपुर।सुईथाकला शनिवार दोपहर क्षेत्र के उसरौली व भैसौली गांव में संदिग्धावस्था में लगी आग से कुल पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना पर स्थानीय विधायक मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लेते हुए अधिकारियों से बात की।

ताया जाता है कि शनिवार दोपहर उसरौली गांव में गांव निवासी शिवकुमार, जगदंबा तिवारी व भैसौली निवासी शिवकुमार के गेहूं की खेत में संदिग्धावस्था में आग लग गई। जिसमें किसानों का कुल पांच बीघे की फसल जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक रमेश सिंह मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए उपजिलाधिकारी शाहगंज और मण्डी समिति से मामले में वार्ता करते हुए अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। हालांकि हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच मौके का जायजा लिया। लेकिन आग लगने के कारण का पता नहीं चला।

Back to top button
error: Content is protected !!