?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

पूज्य सिंधी पंचायत विदिशा द्वारा भगवान झूलेलाल अवतरण दिवस पर विशाल वाहन रैली निकाली गई ।

IMG20240407114100
oppo_32

IMG 20240407 WA0013 2 IMG 20240407 WA0012 2 IMG 20240407 WA0011 1 IMG 20240407 134530 IMG 20240407 134550

IMG20240407113205 1
oppo_32
IMG20240407112334
oppo_32

IMG 20240407 110547 IMG 20240407 111137 IMG 20240407 123906 IMG 20240407 121623 IMG 20240407 104921

आज विदिशा में पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव की पूर्व बेला में भगवान झूलेलाल मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भव्य एकता संदेश यात्रा वाहन रैली निकाली गई इस वाहन रैली में डीजे पर भगवान झूलेलाल जी के भजनों का आनंद लेते हुए बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों के साथ समाज की समस्त युवतियां, महिलाएं, पुरुष, बच्चे,युवा, वरिष्ठ गण सहित सभी वर्ग के सदस्यों ने भाग लेकर रैली को सफल बनाकर एकता का संदेश दिया।

नगर के कई स्थानों पर वाहन रैली का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया साथ ही शरबत, पानी की व्यवस्था भी की गई।

रैली का प्रारंभ समाज पुरोहित पंडित राकेश महाराज द्वारा शंखनाद तथा स्वस्तिवाचन करके किया गया।

पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दीवान मंगतानी एवं महामंत्री मनोज पंजवानी के नेतृत्व में रैली निकाली गई तथा समस्त युवाओं ने रैली की व्यवस्थाएं संभाली।

यह वाहन रैली सिंधी कॉलोनी भगवान झूलेलाल मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, नीमताल हॉस्पिटल रोड, माधवगंज, निकासा, तिलक चौक, बड़ा बाजार, डंडापुरा से होती हुई वापस सिंधी कॉलोनी झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल जी की आरती के साथ समापन की गई कार्यक्रम पश्चात प्रसादी, स्वल्पाहार तथा छाछ वितरण कराया गया।
इस वाहन रैली में पूज्य सिंधी पंचायत के सभी सम्माननीय सदस्य  उपस्थित रहे।
पूज्य सिंधी पंचायत विदिशा द्वारा सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!