?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

झूलेलाल जयंति पर सेल्फी पाइंट बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश

झूलेलाल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सेल्फी पॉइंट स्थापित कर मतदाता जागरूकता का संदेश

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत आज विदिशा के सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी धर्मशाला में झूलेलाल जयंती महोत्सव अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर योगेश भरसट ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया है।
जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर भरसट ने यहां मतदाता जागरूकता हेतु स्थापित किए गए सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर सेल्फी खिंचवाई और जिले के समस्त मतदाताओं को संदेश दिया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
सिंधी धर्मशाला में आयोजित विविध कार्यक्रमों में पहुंचने वाले समाज जनों को मतदान दिवस 7 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश देने के लिए सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया था, ताकि मतदाता बंधु सेल्फी लेकर मतदान के प्रति सजग हो सकें। इस दौरान समाज जनों के द्वारा सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी खिंचवाई गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाता जागरूकता का संदेश
विदिशा जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़े व जिला सर्वाधिक मतदान वाला जिला बने इस उद्देश्य से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रसारण कार्य सतत जारी है। जिसके क्रम में आज ग्राम पंचायत बरखेड़ा जाट में ग्रामीण मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ का वाचन कराकर गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत जीवाजीपुर में भी गांव के वृद्ध मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ का वाचन कराया साथ ही गांव में निवासरत दिव्यांग मतदाताओं से भी डोर-टू-डोर संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मतदान के महत्व से अवगत कराया है।FB IMG 1712807923494IMG 20240410 WA0014 1 IMG 20240410 WA0015 1

Back to top button
error: Content is protected !!