?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

ईद पर सेंवई की दिखी मिठास, मेले में हुई खरीददारी

ईद पर सेंवई की दिखी मिठास, मेले में हुई खरीददार

लालगंज प्रतापगढ़।ईद पर खरीददारी में जुटे लोग।
ईद के त्यौहार पर लोगों ने मुबारकबाद के साथ सेंवई का भी जायका लिया। सुबह अकीदतमंद इलाके के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में जमा हुए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद सौंपी। दोपहर बाद से लोगों का एक दूसरे के घरों में पहुंचकर खुशियों को साझा करने का सिलसिला शुरू हुआ। सेंवई व मिठाई का जायका लेते हुए इत्र व गुलाब से मुबारकबाद की मिठास दिखी। लालगंज टाउन एरिया क्षेत्र में नगर पंचायत की ओर से ईदगाहों व मस्जिदों पर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी की देखरेख में लोगों के लिए पीने के पानी व मिठाई का बेहतरीन बन्दोबस्त दिखा। इधर ईद को लेकर प्रशासनिक अमला भी मस्जिदों व ईदगाहों के साथ चौक तिराहे पर मुस्तैद नजर आया। ईदगाहों में लोगों ने नमाज अता करने के बाद बच्चों को मिठाईयां खिलाई और फकीरों को जकात भी सौंपी। लालगंज नगर पंचायत के अझारा, बाजार खास, खानापटटी, खालसा सादात में ईद पर सुबह नमाज अता हुई। वहीं एसडीएम प्रवीण कुमार द्विवेदी तथा सीओ रामसूरत सोनकर व तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भ्रमण कर प्रशासनिक प्रबन्धों की देखरेख मंे दिखे। तहसील के डीह मेंहदी, ढ़िगवस, सगरा सुंदरपुर, बरिस्ता, जलेशरगंज, रामपुर बावली, रानीगंज कैथौला, बरीबोझ, उदयपुर, अठेहा, कुम्भीआइमा, दीवानगंज, शुकुलपुर आदि जगहों पर ईद का जश्न नजर आया। ईदगाहों के समीप लगे मेले में लोगों को मिठाई तथा सेंवई की खरीददारी में भी मगन देखा गया।

लालगंज प्रतापगढ़।ईद पर खरीददारी में जुटे लोग।
ईद के त्यौहार पर लोगों ने मुबारकबाद के साथ सेंवई का भी जायका लिया। सुबह अकीदतमंद इलाके के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में जमा हुए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद सौंपी। दोपहर बाद से लोगों का एक दूसरे के घरों में पहुंचकर खुशियों को साझा करने का सिलसिला शुरू हुआ। सेंवई व मिठाई का जायका लेते हुए इत्र व गुलाब से मुबारकबाद की मिठास दिखी। लालगंज टाउन एरिया क्षेत्र में नगर पंचायत की ओर से ईदगाहों व मस्जिदों पर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी की देखरेख में लोगों के लिए पीने के पानी व मिठाई का बेहतरीन बन्दोबस्त दिखा। इधर ईद को लेकर प्रशासनिक अमला भी मस्जिदों व ईदगाहों के साथ चौक तिराहे पर मुस्तैद नजर आया। ईदगाहों में लोगों ने नमाज अता करने के बाद बच्चों को मिठाईयां खिलाई और फकीरों को जकात भी सौंपी। लालगंज नगर पंचायत के अझारा, बाजार खास, खानापटटी, खालसा सादात में ईद पर सुबह नमाज अता हुई। वहीं एसडीएम प्रवीण कुमार द्विवेदी तथा सीओ रामसूरत सोनकर व तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भ्रमण कर प्रशासनिक प्रबन्धों की देखरेख मे दिखे। तहसील के डीह मेंहदी, ढ़िगवस, सगरा सुंदरपुर, बरिस्ता, जलेशरगंज, रामपुर बावली, रानीगंज कैथौला, बरीबोझ, उदयपुर, अठेहा, कुम्भीआइमा, दीवानगंज, शुकुलपुर आदि जगहों पर ईद का जश्न नजर आया। ईदगाहों के समीप लगे मेले में लोगों को मिठाई तथा सेंवई की खरीददारी में भी मगन देखा गया।

Back to top button
error: Content is protected !!