उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीकुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह द्वारा गैर जनपद चुनाव हेतु रवाना पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी

IMG 20240421 WA0174 IMG 20240421 WA0173आज दिनांक 21.04.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में गैर जनपद चुनाव हेतु रवाना पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी। महोदय द्वारा ब्रीफिंग में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को निम्न बिंदुओ के बारे में निर्देशित किया गया-

*क्या करें-*
1-अनुशासित रहें, अच्छी वर्दी पहने, समय से ड्यूटी पर पहुंचे। पहचान पत्र व ड्यूटी कार्ड को साथ में रखें।
2-चुनाव संबंधी अधिनियमों से भलीं-भांति अवगत होले व अपने ड्यूटी को अच्छी प्रकार समझ लें।
3-मतदान हेतु एकत्रित भीड़ में से संदिग्ध व्यक्तियों व सामग्रियों पर सतर्क दृष्टि रखें।
4-पीठासीन अधिकारी मतदान स्टाफ, मतदाताओं तथा मतदान एजेंटो के प्रति विनम्रशिष्ट रहें।
5-अपने अस्त्र-शस्त्र को सुरक्षित व सदैव जिम्मेदारी पूर्वक रखें।
6-अपने साथ पानी की बोतल,टार्च,रक्षा दैनिक उपयोग में लाये जाने वाली सामग्री अवश्य रखें।
7-पीठासीन अधिकारी द्वारा दिये गये उचित निर्देश का पालन करें। उनके बुलाने पर ही शांति व्यवस्था हेतु बूथ में प्रवेश करें।
8-एक जनपद से दूसरे जनपद में जाते समय निर्धारित उपलब्ध वाहन मे बैठकर अनुशासित रुप से आवागमन करें। मार्ग में निजि कार्य से बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति से अनुपस्थित न हों।

इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द भट्ट एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!