?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीकुशीनगर

एफएसटी कसया टीम द्वारा एक अदद मोटरसाइकिल से अवैध रुप से ले जायी जा रही कुल 05 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

IMG 20240430 WA0537पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में चुनाव के दृष्टिगत जनपद में गठित FST टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है जिसके क्रम में आज दिनांक 30.04.2024 को FST कसया टीम के प्रभारी मजिस्ट्रेट  मजरुल हक मय हमराह पुलिस टीम के उ0नि0 विपिन सिंह , हे0का0 कमलेश यादव, का0 अतुल कुमार के द्वारा थाना कसया क्षेत्र में सपहा रोड भरौली ग्राम के पास आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था कि उसी दौरान एक व्यक्ति दो पहिया वाहन से आ रहा था जिसको रोका गया व उसकी चेकिंग किया गया तो उसके जामा तलाशी से नीले बैग से नगद कुल 5,00,000/- रुपया बरामद हुआ जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सऊद अहमद पुत्र कुरैश अली निवासी वार्ड नं0 14 सन्तगणीनाथ नगर नरायनपुर थाना कसया जनपद कुशीनगर बताया। उक्त व्यक्ति से बरामद रुपये के सम्बन्ध मे वैध कागजात मांगा गया तो मौके पर नही दिखाया। चूकि लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 के दृष्टिगत अचार संहिता लागू है, उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए 50,000/- रुपये से अधिक नगद राशि बरामद होने के कारण उक्त रुपयों को जब्त कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!