ताज़ा खबर

प्रदेश भर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर जोरो शोरों से धार्मिक आयोजनों की धूम

सर्व ब्राह्मण महासभा विप्र सेना द्वारा राजस्थान एवम् अन्य राज्यो में श्री परशुराम जन्मोत्सव पर अनुपम आयोजन किए जायेंगे।

जयपुर राजस्थान।

10 में को भगवान विष्णु के छठे अवतार हम सभी के आराध्य देव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में इस बार विप्र सैनिक बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संगठन के सभी प्रदेश इकाइयों,जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
विप्र सेवा की अतिरिक्त समाज के सभी संगठन एवं समाज बंधु भी अपने स्तर पर अनेकों धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा बना रहे हैं और सभी अत्यंत उत्साहित हैं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना, लीला मंचन, मनमोहक झांकियां, भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा, अतिथि सम्मान, महा आरती, महाप्रसाद, गो सेवा संगोष्ठी, सांस्कृतिक संध्या, भजन अमृत वर्षा जैसे आयोजन की जा रहे हैं।
विप्र सेना राजस्थान की अतिरिक्त गुजरात हरियाणा दिल्ली कर्नाटक झारखंड उड़ीसा कोलकाता एवं मध्य प्रदेश में भी भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!