सिद्धार्थनगर 

भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करते एक चीनी नागरिक को किया गया गिरफ्तार

थाना मोहाना पुलिस व एस.एस.बी. की संयुक्त टीम द्वारा की गयी गिरफ्तारी

सिद्धार्थनगर. थानाध्यक्ष मोहाना मय टीम एवं SSB टीम के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान लीलाडिहवा से एक नफर चाइनीज नागरिक YOUFENGHAO उम्र करीब 46 वर्ष को लीलाडिहवा थाना क्षेत्र मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानिय पर मु0अ0सं0- 87/2024 धारा 14A विदेशी अधिनियम 1946, पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त YOUFENGHAO S/O YUSHUANOU उम्र 46 वर्ष ग्राम SiBEi,JiNYiNG COUNTY JiANGSHOU निवासी है। अभियुक्त के पास से 1000 (एक हजार) अमेरिकन डालर, 3827 युआन ,2430 रूपया नेपाली नोट , एक अदद मोबाइल व एक अदद साईकिल बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर, उ0नि0 बृजेश सिंह चौकी प्रभारी ककरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर, INS राजीव कुमार 66 वी वाहिनी डी कंपनी हरिवंशपुर BOP लीलाडिहवा एवं का0 G.D. दिलेश्वर राव, श्रवण कुमार गौड, अजय कुमार 66 वी वाहिनी डी कंपनी हरिवंशपुर BOP लीलाडिहवा रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!