A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

रामथला में रक्तदान शिविर का आयोजन

रामथला में रक्तदान शिविर का आयोजन

*ब्लड बैंको में रक्त की कमी पर यूवाओ की भीड़ उमड़ी रक्तदान हेतु*

भारत विकास परिषद जहाजपुर के सानिध्य में टीम राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय रामथला एवम् एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में पीड़ित मानव की सेवार्थ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 15 मई 2024 बुधवार को प्रातः 8 बजे सरपंच पोलुराम चौधरी, देवराज सुरतानिया प्रांतीय संयोजक रक्तदान भारत विकास परिषद, अनिल जोशी रक्तदान प्रभारी भाविप, शिविर प्रभारी देवराज कुमावत, शिविर संयोजक विजय कुमार वैष्णव, HDFC मेनेजर ने भारत माता, स्वामी विवेकानंद की फोटो पर तिलक लगा दीप जला कर शुभारंभ किया।

नरेन्द्र गुजर सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सभी रक्तदाताओं को फ्रूटी भेट की।

कालूराम एसएचओ थाना नासीरदा ने भी शिविर का अवलोकन किया रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया।

ग्रामीण रक्तदाताओं में रक्तदान के प्रति काफी उत्साह था। ग्रामीण क्षेत्र में शिविर होने से काफी यूवाओ में प्रथम बार रक्तदान कर गर्व महसूस किया।अपनी फ़ोटो सेल्फी लेकर वाट्स ऐप फेस बुक स्टेटस पर डाल रहे थे।

सभी रक्तदाताओं को भारत विकास परिषद की तरफ से यातायात सड़क सुरक्षा हेतु हेलमेट और एचडीएफसी बैंक की तरफ से एक गिफ्ट हेमपर और प्रशातिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कुल 90 यूनिट रक्तदान हुआ। केशव ब्लड बैंक देवली द्वारा रक्त का संग्रह किया गया।

तुलसीराम धाकड़, राजस्थान जन विकास परिषद सदस्य, रामप्रसाद नामा,सदस्य संस्कृत प्राथमिक विद्यालय नासिरदा, मुकेश प्रजापत,

देवराज कुमावत राकेश जी मीणा, महेंद्र जी मेघवंशी

रामथला में रक्तदान शिविर का आयोजनIMG 20240515 WA0139 IMG 20240515 WA0160

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!