सोनभद्रA2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

अनपरा तापीय परियोजना की मालगाड़ी का इंजन हुआ डिरेल मचा हड़कंप

चन्दन गुप्ता

अनपरा सोनभद्र l अनपरा तापीय परियोजना के मालगाड़ी का इंजन मंगलवार की साय डिरेल हो जाने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया l बता दे कि मंगलवार की साय बीना से कोयला लोड कर एक मालगाड़ी अनपरा तापीय परियोजना के ट्रैक हापर मे रैक को खड़ा कर दोनों इंजन वापस बीना जा रहे थे इसी दौरान अनपरा बाजार और अनपरा कालोनी के बीच स्वीपर बस्ती के पास एमजी आर विभाग की लापरवाही से आगे चल रहे इंजन के दो पहिया रेलवे ट्रैक से उतर गए जिससे परियोजना मे हड़कंप मच गया l मौके पर पहुचे अनपरा तापीय परियोजना के अधिकारी और रेलवे के कर्मचारियों ने डिरेल हुए इंजन को पटरी पर लाने मे लगे हुए है l लोगो का कहना है कि अनपरा तापीय परियोजना के एमजीआर विभाग के अधिकारियो की लापरवाही से आये दिन कभी मालगाड़ी तो कभी इंजन डिरेल होते रहते है जिससे सरकारी धन का नुकसान हो रहा है साथ ही कोयला ट्रांसपोर्टेशन भी बाधित होता है lIMG 20240521 WA00051 IMG 20240521 WA0006 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!