A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर
Trending

शादी के लिए सामान लेने जा रहे युवक की पिटाई

जिला संवाददाता

शादी के लिए सामान लेने जा रहे युवक की पिटाई

अलीगढ़ । महानगर के कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा में मंगलवार रात अपनी भतीजी की शादी का सामान लेने जा रहे युवक को कुछ लोगों ने पीट दिया । मामले में पुलिस ने दो युवकों को शांति भंग में पाबंद किया है । बताया गया है कि भुजपुरा का चेतन बाजार सामान लेने जा रहा था । रास्ते में उसे समुदाय विशेष के युवकों ने घेरकर पीट दिया । मामला पुरानी रंजिश का बताया गया है । इस दौरान गोली मारने तक की धमकी दी गई । इस सूचना पर राष्ट्रीय गो रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललेश उपाध्याय , उमेशचंद्र , विजयपाल पुलिस चौकी पहुंच गए । पुलिस ने मौके से पकड़े नन्ने व रमजानी को शांति भंग में पाबंद किया है ।

Back to top button
error: Content is protected !!