A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

बंद होगा सुरक्षा में बाधक बन रहा हैवतपुर गांव का रास्ता

जिला संवाददाता

बंद होगा सुरक्षा में बाधक बन रहा हैवतपुर गांव का रास्ता

Screenshot 2024 0307 131233 21

अलीगढ़ । तहसील खैर क्षेत्र के दिल्ली- पलवल मार्ग स्थित अंडला में यूपी डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर में सुरक्षा की दृष्टि से गांव हैवतपुर का आम रास्ता बाधक बन रहा है । अलीगढ़ नोड में सुरक्षा के हिसाब से अवरोधक बन रहे इस रास्ते को जल्द ही बंद किया जाएगा । इसको लेकर यूपीडा व स्थानीय प्रशासन की तरफ से सहमति बना ली गई है । यूपीडा इसके बदले ग्रामीणों को करीब तीन किलोमीटर का वैकल्पिक मार्ग बनाकर देगी । यहां रडार से संबंधित यूनिट संचालित हो रही है जो इसरो से जुड़ी हुई है । उपायुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार ने बताया कि यूपी डिफेंस कॉरिडोर में करीब 19 रक्षा इकाईयां एवं उपकरण बनाने को यूपीडा के साथ करार हुआ है । डिफेंस कॉरिडोर नोड अलीगढ़ में दो इकाइयां संचालित हो चुकी हैं । सात इकाइयों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है । अंडला में दो टुकड़ों में डिफेंस कॉरिडोर को विकसित किया जा रहा है । एक साइड में हैवतपुर गांव का रास्ता डिफेंस कॉरिडोर के बीच से आता है । यहां पर ग्रामीण अभी भी डिफेंस के बीच से ही आते – जाते हैं ।ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता देने के लिए यूपीडा ने तैयारी शुरू कर ली है । सड़क निर्माण के लिए मई 2024 में तकनीकी बिड खोली जा चुकी है । सड़क निर्माण का टेंडर आचार संहिता के बाद होगा ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!