A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरनोहर

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

♦02 जून 2024♦
■ पारीक भवन,नोहर
➖➖➖➖➖➖➖➖

☆ रक्तदान-महादान ☆

सांध्य दैनिक हिन्द किरण और रामेश्वरलाल सैनी स्मृति सेवा संस्थान 22 NTR ने पारीक भवन नोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

श्री रामेश्वर लाल सैनी स्मृति सेवा संस्थान 22 एनटीआर के तत्वावधान में,अनुपमा ट्रस्ट के सहयोग व सांध्य दैनिक हिंद किरण की मीडिया पार्टनरशिप से एक स्वैच्छिक़ रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को यहाँ पारीक धर्मशाला में किया गया।

शिविर में रक्तदान के प्रति युवाओं का जोश-खरोश देखते ही बन रहा था। महिलाओं ने भी रक्तदान कर इस शिविर में अपनी भागीदारी दर्ज करवाई।

शिविर का शुभारंभ दिवंगत रामेश्वर लाल सैनी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी ईश्वरानन्द शर्मा, रमेश खटोटिया, बीसीएमओ डॉ.प्रदीप कड़वासरा, डॉ.विनोद मूंड, डॉ. गौतम स्वामी, रतनलाल अरोड़ा, रफीक चौहान, तिलोक बंसल, किशन चाचाण, नरेंद्र कोसा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस संबंध में सांध्य दैनिक हिंद किरण के संपादक कन्हैया कंदोई ने बताया कि पिछले कुछ समय से नोहर ब्लड स्टोरेज व राजकीय ब्लड बैंक में चल रही खून की कमी को देखते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है क्योंकि निजी ब्लड बैंक में ब्लड के साथ रकम भी वसूल कर रक्त दिया जाता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि आमजन की इसी पीड़ा को समझते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें महात्मा गाँधी जिला ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रह कर रही है।

उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं स्वर्गीय रामेश्वर लाल सैनी स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष आनंद सैनी ने बताया कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। इस प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्यों में सेवा संस्थान बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाता रहता है। उन्होंने रक्तदाताओं की इस हौसला अफजाई के लिए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्थान द्वारा इस प्रकार के जनहित से जुड़े कार्य जारी रहेंगे। शिविर में ब्लड मैन अमर सिंह नायक, कॉमरेड सुरेश स्वामी, मुस्लिम अमन इंसाफ कमेटी के रुस्तम हिंद, एडवोकेट अमर सिंह सहित अनेक रक्त योद्धा व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!