A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

मामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त की ले ली जान

मामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त की ले ली जान

सुलतानपुर में मामूली विवाद में युवक ने दोस्ती की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ लंभुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

घटना चांदा कोतवाली क्षेत्र के रजवाड़े रामपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक सचिन यादव और दिनेश यादव के बीच रविवार देर शाम कहासुनी हुई। जिसमें, सचिन यादव ने दिनेश यादव के सिर पर ईंट-पत्थर से बुरी तरह हमला कर दिया। हमले के चलते दिनेश यादव गंभीर रूप से घायल हुआ। आनन फानन में उसे चांदा CHC ले जाया गया।

जहां से दिनेश को डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। बुरी तरह जख्मी दिनेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया।जब दिनेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज परिजन लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे डेड घोषित कर दिया गया। सीओ अब्दुस सलाम ने बताया कि आरोपी सचिन को हिरासत में ले लिया गया। सीओ ने बताया आरोपी और मृतक रिश्ते में भाई हैं। दोनों रविवार शाम गांव से दूरी पर एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसने ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!