A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

बेटे ने की मां की हत्या

मानसिक रूप से बीमार है बेटा

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र पाही मोड़ के पास मोहल्ला अमिलो में मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे बेटे ने लोहे की राड से ताबड़ तोड़ वार करके अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। मां को मरा देखकर वह घर से भाग निकला जब तक पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचते की देर हो चुकी थी। मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इस वारदात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर के मोहल्ला अमिलो निवासी सुखिया देवी 60 वर्ष पत्नी उधव गोंड घर अकेली थी। बड़ा बेटा सुनील जो मानसिक रुप से विक्षिप्त है। उसे घर में ही सिकड़ से बांधकर रखा जाता है। मंगलवार की दोपहर किसी प्रकार से वह सिकड़ से खुल गया और राड से अपनी मां के ऊपर कई वार कर दिया। जिससे उसकी मां गम्भीररूप से घायल होकर गिर पड़ी और अचेत हो गई घर के सामने ही दम तोड़ दिया। पति उधव किसी काम से बाहर गया था। बेटा अमरजीत ई रिक्शा लेकर बाहर गया था घर से कुछ दूर छोटा बेटा दीपक बकरी चराने गया था। घर पर कोई नहीं था। घटना के बाद पास-पड़ोस के लोग पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़ी थीं। मृतका बगल के गांव अतरडीहा में चौका बर्तन करती थी। पति ठेला लगाता था। तीन पुत्र अविवाहित है। जबकि चार पुत्रियां सविता, सरिता, सुनीता एवं उषा विवाहित हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शहर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो गांव निवासी सुखिया देवी की उनके बेटे सुनील ने लोहे की राड से हमलाकर हत्या कर दी है। सुनील मानसिक रूप से बीमार है उसका 2021 से इलाज चल रहा है। अभी वारदात के बाद भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित किया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!