A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिक्राइमक्रिकेटखेलगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलसोनभद्र

महिला व उसके दो बच्चों का दस दिन बाद भी सुराग नहीं

मझिआंव:बरडीहा थाना क्षेत्र के कौआखोह गांव निवासी नीरज कुमार सिंह की पत्नी रेणु देवी 28वर्ष पुत्र सोनू कुमार सिंह 04वर्ष एवं पुत्री अनन्या कुमारी 07वर्ष के गायब हुए दस दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा  से ..मझिआंव:बरडीहा थाना क्षेत्र के कौआखोह गांव निवासी नीरज कुमार सिंह की पत्नी रेणु देवी 28वर्ष पुत्र सोनू कुमार सिंह 04वर्ष एवं पुत्री अनन्या कुमारी 07वर्ष के गायब हुए दस दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. इस संबंध में नीरज सिंह ने बताया कि 08जून को दोपहर एक बजे उनकी पत्नी बच्चों के साथ घर से निकली. मैं जब चार बजे घर आया तो सोंचा कि रिस्तेदार के घर गई होगी. इसके बाद शाम तक कोई सूचना नही मिलने पर उसकी खोजबीन शुरू की. और 09जून को बरडीहा थाना में पत्नी व बच्चों के गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया. लेकिन अभी तक उसका पता नही चला है.उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का दिमाग थोड़ा कमजोर है.FB IMG 1718634973909

इधर पुलिस द्वारा इस मामले को सनहा नम्बर 12/24दिनांक 09/06/2024के तहत दर्ज किया गया है.इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में सनहा दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!