A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई बकरीद की नमाज

शहर इमाम ने अदा कराई नमाज, जरूरतमंदों की मदद करने पर दिया जोर

    IMG 20240617 200708कांठ कस्बे ईदगाह में बकरीद की नमाज में दुआ करते नमाजी।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
कांठ तहसील क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान हजारों नमाजियों के हाथ दुआ के लिए उठे। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-अजहा (बकरीद) की मुबारकबाद दीं।
IMG 20240617 200844
बकरीद की नमाज अदा करने का बाद ईदगाह से बाहर आते नमाजी।

कस्बा कांठ की ईदगाह में प्रात: 07:30 बजे शहर इमाम मौलाना मोहम्मद शोएब ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। उन्होंने दुआ कराते हुए जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील नमाजियों से की। उन्होंने तकरीर में कहा गया कि खुदा की इबादत से बड़ी कोई इबादत नहीं है। नेक चलनी पर चलकर की गई इबादत खुदा को मंजूर होती है। नमाज में नगर व क्षेत्र से हजारों की तादात में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लेकर हजारों नमाजियों ने अपने मुल्क और कौम की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं की।

नमाज के दौरान ईदगाह बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ कुलदीप सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार नायक, थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पीयूष कुमार भारी पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ मुस्तैद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत उमरी कलां स्थित ईदगाह में शहर इमाम मुफ्ती शाहिद ने बकरीद की नमाज कराई। यहां भी दुआ के दौरान हजारों नमाजियों ने अपने हाथों को उठाया। ईद के दिन शांति व्यवस्थाकके लिहाज से उपजिलाधिकारी कांठ विनय कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
IMG 20240617 200809
उमरी कलां में लोगों को ईद की मुबारकबाद देते चेयरमैन हाजी उस्मान अली।
IMG 20240617 200541
कांठ में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ईद मनाते लोग।
हर्षोल्लास के साथ मनाया बकरीद का त्योहार
कांठ तहसील क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानियां की गई और पूरा दिन दावतों का दौर चलता रहा। कांठ के विधायक कमाल अख्तर, नगर पंचायत के चेयरमैन इकबाल आलम, उमरी कलां नगर पंचायत के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान अली, पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी, अतीकुर्रहमान सैफी, शाकिर हुसैन, मोहम्मद साबिर, डॉ. मौहम्मद युसूफ, डॉ. जुल्फिकार खां, एआईएमआईएम नेता जुल्फिकार अहमद, मोहम्मद अय्यूब, पूर्व चेयरमैन आबिद अंसारी, पूर्व चेयरमैन जमशेद सईद आदि तमाम लोगों के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
IMG 20240617 200831
कांठ में ईद पर खुशी जताते मुस्लिम समुदाय के लोग।
देहात क्षेत्र की ईदगाहों और मस्जिदों में भी हुई नमाज
कांठ तहसील के देहात क्षेत्र में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सलेमपुर, गढ़ी, अकबरपुर चैंदरी, महदूद कलमी, हरिनूरपुर, नानक नंगली, मुख्त्यारपुरा नवादा, नयागांव, कासमपुर, सिकंदराबाद, बेगमपुर, हरिनूरपुर, छजलैट, पैगम्बरपुर, बीबीपुर, खुशहालपुर, रसूलपुर चौहरा, सराय खजूर आदि में स्थित मस्जिदों और ईदगाहों के साथ ही कस्बा कांठ की जामा मस्जिद, ठंड़ी मस्जिद, मस्जिद काजियान, छप्पर वाली मस्जिद, मस्जिद बंजारान, मस्जिद अंसारियान, मस्जिद गुलशने कादरी, मस्जिद गुलजार, महीगिरान, ईदगाह वाली मस्जिद, मोती मस्जिद, मदीना मस्जिद, लाल मस्जिद में भी ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी स्थानों पर पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।

 

Back to top button
error: Content is protected !!