?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

अगले सत्र से टेक्निकल कोर्स…घर बैठे डिग्री ले सकेंगे युवा

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व संबंधित महाविद्यालयों में नए सत्र से 40 प्रकार के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स संचालित होगा। इससे जिले के युवाओं को टेक्निकल कोर्स करने के लिए अन्य महाविद्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। जबकि इन नए कोर्स को करके युवा अपने ही शहर में रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं। वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता और एमबीए विभाग के अध्यक्ष प्रो. सौरभ ने बताया कि युवाओं के कार्य कौशल को संवारने तथा पेशेवर योग्यता हासिल करने में यह कोर्स बहुत उपयोगी होगा। सभी कोर्स की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, वेब डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे जावा, पायथन, सीसी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, फाइनेंशियल अकाउंटिंग और टैली सहित कई कोर्स है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्द ही सभी काेर्स के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। उसके बाद युवा अपनी पसंदीदा टेक्निकल कोर्स से पढ़ाई कर सकते है। इससे युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाएंगी। जबकि सेवायोजन विभाग से जारी पोर्टल पर विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के छात्रों को पहले वरियता दी जा रही है। ऐसे में यह टेक्निकल कोर्स उनके लिए अधिक लाभ कर होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!