A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

टुंडी के मनियांडीह थाना क्षेत्र के बस्ती कुल्ही गांव में उपमुखिया को बंधक बनाकर डकैतों द्वारा भीषण डकैती।

टुंडी/धनबाद।
दीपक पाण्डेय की रिपोर्ट।
टुंडी प्रखंड के पश्चिमी थाना क्षेत्र के मनियांडीह थाना अंतर्गत बस्ती कुल्ही गांव के रहने वाले शुकर मुर्मू उपमुखिया के घर में सोमवार को रात्रि हथियारों से लैस डकैतों द्वारा भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार पश्चिमी टुंडी के बस्ती कुल्ही गांव निवासी उपमुखिया शुकर मुर्मू सोमवार की रात्रि अपने आंगन में सोये थे तभी हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन डकैत पिछले दरवाज़े से आंगन में प्रवेश कर गए और सबसे पहले शुकर और उनकी पत्नी को कब्जे में कर लिया और प्रत्येक कमरों को खंगाला शुरू कर दिया इसी क्रम में डकैतों को अलमारी में रखे नगदी 70 हजार रुपए हाथ लगा उसके बाद महंगे सामानों को भी अपने साथ लेकर चलते बने। बताते चलें कि शुकर अपने घर में ही खिचड़ी परोस की दुकान चलाते हैं। डकैतों द्वारा जाते जाते दोनों पति-पत्नी को एक कमरे में बंद कर आराम से भाग निकले। डकैतों के जाते ही शुकर एवं उसकी पत्नी दोनों मिलकर हल्ला करने के बाद सभी गांव वाले आए और घर से दोनों को निकाला। पीड़ित परिवारों ने स्थानीय थाना मनियांडीह को घटना की सूचना दिया तभी मनियांडीह पुलिस घटनास्थल पहुंचकर हालचाल जाना और डकैतों के खोजबीन में जुट गए। घटनास्थल और थाना की दुरी महज़ बीस किमी है।

Back to top button
error: Content is protected !!