A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

रंजिश के चलते महिला की पिटाई के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

रंजिश के चलते महिला की पिटाई के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। रंजिश के चलते हुई मारपीट के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के ढिगौसी छत्तू पटटी निवासी प्रेमा देवी सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मंगलवार को रंजिश के चलते गांव के विपक्षी संजय सरोज व छोटू सरोज पुत्रगण मटरू, मंजू सरोज पत्नी मोनू, रामा पत्नी संजय सरोज, रीता पत्नी छोटू ने लाठी डण्डो से जमकर मारापीटा। बीचबचाव करने पहुंचे उसके पति को भी आरोपियों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद संजय सरोज समेत पांच आरोपियो के खिलाफ बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!