
द प्रेम रावत फाउंडेशन ने पीस एजुकेशन के व्यापक प्रसार के लिए स्वयं पोर्टल को बनाया सहयोगी
नई दिल्ली । प्रेम रावत फाउंडेशन (टीपीआरएफ) पूरे भारत में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए पीस एजुकेशन प्रोग्राम को व्यापक रूप से सुलभ बनाने के लिए स्वयं पोर्टल के साथ सहयोग की घोषणा करते हुए अत्यंत उत्साहित है। इस साझेदारी का उद्देश्य स्वयं की व्यापक पहुंच का लाभ उठाते हुए छात्रों के बीच शांति और आत्म-खोज को बढ़ावा देना है, इसमें दूरदराज के क्षेत्रों वाले छात्र भी शामिल हैं। टीपीआरएफ का पीस एजुकेशन प्रोग्राम वीडियो-आधारित कार्यशालाओं की एक श्रृंखला है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वयं की आतंरिक शक्ति और व्यक्तिगत शांति की खोज करने में मदद करना है। प्रत्येक कार्यशाला सम्मान, आंतरिक शक्ति, आत्म-जागरुकता, स्पष्टता, समझ, गरिमा, चयन, आशा और तृप्ति जैसे विषयों पर केंद्रित है. इस प्रोग्राम से अब तक 84 देशों में 450,000 से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। व्यक्तिगत उन्नति और शिक्षा पर पडने वाले इसके साकारात्मक प्रभावों के लिए इसकी बहुत अधिक सराहना की गई है। पीस एजुकेशन प्रोग्राम को स्वयं प्लेटफॉर्म में शामिल करके टीपीआरएफ अब अपने मूल्यवान संसाधनों को बड़ी संख्या में श्रोताओं तक पहुंचा सकेगा। स्वयं की मजबूत बुनियादी संरचना यह सुनिश्चित करेगी कि सभी छात्र, चाहे वे शहर के हो या गाँव के, इस परिवर्तन लाने वाली अनमोल शिक्षा साम्रगी से लाभ उठा सके।











