कलेक्टर श्री दुबे ने की समीक्षा बैठककलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न रायसेन, 08 जुलाई 2024 जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु किए जा रहे कार्यो और गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने निर्देश दिए कि हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए ऐसे स्थल जहां विगत वर्षो में सड़क दुर्घटना में अधिक मृत्यु या गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं हुई हैं, उन हॉट स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने गत बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि सड़कों पर बैठने वाले पशुओं को हटाने के संबंध में पशुपालन विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन पशुओं के मालिकों को समझाईश दी जाए तथा इसके उपरांत भी नहीं मानने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही पशुओं को गौशालाओं में छोड़ा जाए। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल द्वारा हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हांकित किए गए अमरावद घाटी से लक्ष्मीदेवरी वेयरहाउस तक, देवनगर में एसबीआई बैंक से आस्तिक वेयरहाउस तक, बेगमगंज में एसबीआई से बस स्टैंड तक, बम्होरी में पुलिस थाना से कुण्डाली कोठारी मार्ग तक, बरेली में बाग पिपरिया, भौडिया बस स्टैंड बरेली, कोटपार चौराहा से कोटपार हायर सेकेण्डरी स्कूल, गौहरगंज बायपास सहित अन्य हॉट स्पॉट के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर, रिफलेक्टर या संकेत चिन्ह लगाने सहित जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में ग्रामीण सड़कें जहां हाइवे या मुख्य सड़क से जुड़ती हैं, उस स्थान के पूर्व ग्रामीण सड़क पर ही स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्री बसों और स्कूल बसों की जांच करने के भी निर्देश दिए। साथ ही स्कूल, कॉलजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाने के लिए भी कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल ने नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु की जा रहीं गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अधिकतर वाहनों की दुर्घटनाओं में चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति बनती है। इसके दृष्टिगत जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को समझाईश दी जा रही है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
23/02/2026
खरगोन न्यूज :- कलेक्टर सुश्री मित्तल ने किया ‘शतक वीर’ मैस्कॉट के पोस्टर का विमोचन
23/02/2026
जन शिकायत सुनवाई में एसपी ने सुनी आम जनों की समस्याएं त्वरित कार्रवाई का निर्देश
23/02/2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप सिंगापुर के साथ 6,650 करोड़ रुपए के तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए
23/02/2026
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की
23/02/2026
संभल में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
23/02/2026
उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा सहयोग प्रदान किया है। भारत सरकार द्वारा कुंभ मेला आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कि
23/02/2026
टेमासेक के चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में निवेश को जताई उत्सुकता
23/02/2026
नकली *गुटखा-पान मसाला की बिक्री व काला बाजारी से टैक्स की चोरी , बड़े कारोबारियों पर मनमानी का आरोप!
23/02/2026
श्री बंशीधर नगर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के निर्देश
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!