?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडे के दौरान घर घर जाकर किया जा रहा है जागरूक

IMG 20240712 WA0059सुसनेर.आम नागरिको को जागरूक करने के उद्वेष्य से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 11 जुलाई से 11 अगस्त तक  विश्व जनसंख्या दिवस से विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव बरसेना, के निर्देशन में गुरूवार को इसकी शुरूआत हुई है। इसी पखवाड़े में आशा कार्यकर्ता,एएनएम,सीएचओं,आशा सुपरवाईजर के द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षैत्र में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए अस्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रति सोमवार नसबंदी केंप का आयोजन होगा। प्रत्येक उपस्वास्थ्य केंद्र एवं सभी गांवो में पुरूष सहभागिता एवं सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्वेश्य आम आदमी बच्चो के बीच अंतर रखकर अपने परिवार का पालन पोषण सही तरीके से कर सके,इस हेतु उन्हे जागरूक करना है। बच्चो के बीच अंतर रखने के लिए गोली व अन्य साधनों की जानकारी दी जाएगी। जुलाई माह में भी प्रत्येक सोमवार सिविल अस्पताल सुसनेर में नसबंदी केंप आयोजित किए जायेगा। उक्त जानकारी बीईई प्रेमनारायण यादव ने दी। इस पखवाडे के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सेक्टर सुपरवाईजर,सीएचओं,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इस संबंध में जानकारी प्रदान की। इस पखवाडे में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्थाई साधन नसबंदी का प्रति सोमवार केंप आयोजित होगा। साथ ही अस्थाई साधनों के बारे में 2 बच्चो के बीच अंतर रखने के लिए माला डी गोली,छाया गोली,अंतरा इजेक्शन,आईयूसीडी,पीपीआईयूसीडी के बारे में विभागीय कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। 

चित्र- बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारी

 

DEEPAK Rathore

हमारी खबर आपका विश्वास
Back to top button
error: Content is protected !!